back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा शासन में मंडी और धर्मशाला में खुले साइबर थाने बहाल

सरकार बंद किये गए अधिकांश संस्थानों को बहाल करने में जुट गई है। इस कड़ी में मंडी और धर्मशाला में रेंज स्तर के दो साइबर थानों को बहाल कर दिया गया है।

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में सता परिवर्तन के बाद भाजपा शासन के कई बड़े फैसलों को पलटने के साथ कांग्रेस की सुक्खू सरकार अब खुद अपने फैसलों पर यू टर्न ले रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के आखिरी सात महीनों में खुले सैंकड़ों संस्थानों को बंद करने पर विपक्ष के कड़े विरोध का सामना कर रही सतारूढ़ सुक्खू सरकार के तेवर अब नरम पड़ गए हैं।

मंडी और धर्मशाला में रेंज स्तर के दो साइबर थानों को बहाल कर दिया गया है
बता दें कि सरकार बंद किये गए अधिकांश संस्थानों को बहाल करने में जुट गई है। इस कड़ी में मंडी और धर्मशाला में रेंज स्तर के दो साइबर थानों को बहाल कर दिया गया है। दोनों थानों को पिछली सरकार के कार्यकाल के अंत में खोला गया था, लेकिन सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालने के बाद इन्हें डिनोटिफाई कर दिया था। इसके पीछे तर्क दिया था कि पूर्व सरकार ने बिना बुनियादी ढांचा के साइबर थानों को खोल दिया था। अब इन दोनों थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इस सम्बंध में सरकार के प्रधान सचिव गृह की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।
इसके मुताबिक उत्तरी रेंज का साइबर थाना धर्मशाला और मध्य रेंज का मंडी में खुलेगा। दक्षिणी रेंज का साइबर थाना पहले की तरह शिमला में ही होगा।

अपराधों के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए किया जा रहा बहाल
राज्य साइबर अपराधों के मामलों में हो रही बेतहाशा बढ़ौतरी को देखते हुए सरकार को इन थानों को खोलने का यू टर्न लेना पड़ा है। शिमला के आईजी रेंज स्तर के थाने के अधीन शिमला, सोलन, किन्नौर, सिरमौर, पुलिस जिला बद्दी आते हैं। इसी तरह मध्य रेंज मंडी के तहत खुलने वाले थाने के अधीन मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला आएंगे। वहीं उत्तर रेंज के थाने के अधीन कांगड़ा, चम्बा, ऊना व नूरपुर आएंगे। प्रत्येक थाना एसपी साइबर क्राइम के अधीन कार्य करेगा।

कई मंत्रियों का बन चुका है फर्जी अकाउंट
गौरतलब है कि हिमाचल में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज जनता ही नहीं बल्कि सूबे के राजनेताओं से लेकर आला अधिकारी भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का फर्जी अकाउंट बना दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी फेसबुक अकांउट हैक हो चुका था। साइबर ठग मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और केंद्रीय विवि धर्मशाला के कुलपति के अलावा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी अकाउंट बनाकर उनके रिश्तेदारों व लोगों से पैसों की मांग कर चुके हैं। पिछले चार महीनों में साइबर थाने में ठगी की करीब 500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। यही वजह है कि सरकार को साइबर थाने फिर से खोलने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल प्रदेश में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी: शिमला जाने वालों को देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितनी बढ़ी फीस?

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री फीस में बड़ी बढ़ोतरी की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...