back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shimla MC Election 2023 : कांग्रेस ने शिमला नगर निगम में जीत का लहराया परचम, 10 साल बाद की वापसी

Shimla MC Election 2023 : शिमला नगर निगम चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते भाजपा काे नगर निगम की सत्ता से बेदखल कर दिया है।

शिमला, एजेंसी। शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। मतगणना आंकड़ों के मुताबिक 34 वार्डों में से 28 वार्डों की मतगणना परिणामों में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के जादुई अंक 18 का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा केवल 7 वार्डों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। एक सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की झोली में गई है, जबकि आम आदमी पार्टी (आआपा) अपना खाता नहीं खोल सकी है।

34 वार्डाें में से कांग्रेस ने 20 वार्डाें में जीत दर्ज की

शिमला नगर निगम चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते भाजपा काे नगर निगम की सत्ता से बेदखल कर दिया है। कांग्रेस ने नगर निगम में स्पष्ट बहुमत 18 का आंकड़ा पर लिया। नगर निगम के 34 वार्डाें में से कांग्रेस ने 20 वार्डाें में जीत दर्ज कर चुकी है। इस चुनाव में अब तक भाजपा सात और माकपा एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। कुछ वार्डों में मतगणना चल रही है।

पहली अग्निपरीक्षा में पास हुई सुक्खू सरकार

शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस शासित सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली अग्निपरीक्षा थी। इस परीक्षा में कांग्रेस पास हो गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने चुनावी जीत की हैट्रिक भी लगा दी है। इससे पहले कांग्रेस को वर्ष 2021 के विधानसभा उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सियासी रुतबा और बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि सुक्खू ने अपनी राजनीति की शुरुआत नगर निगम पार्षद से की थी। विधायक बनने से पहले वह दो मर्तबा 1992 और 1997 में छोटा शिमला वार्ड से पार्षद रहे थे। नगर निगम के चुनाव नतीजों को सुक्खू सरकार के चार माह के कार्यकाल के अवलोकन के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵