back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: झाड़ियों में मिला युवक का सिर कटा शव, मृतक के धड़ से कुछ दूर मिला सिर, इलाके में फैली सनसनी

Haryana: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक की सिर कटी लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ दूरी पर युवक का सिर भी पाया गया।

झज्जर, हि.स.। बहादुरगढ़ में रह रहे बिहार मूल के एक युवक की हत्या कर शव सेक्टर-13 की झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवक का सिर धड़ से कुछ दूरी पर मिला। जिसे कुत्ते ने नोच रखा था। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस और एफएलएल की टीम मौके पर पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए। मृतक युवक के पिता ने हत्या का आरोप उसी के दोस्तों पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय आशीष उर्फ बंटी निवासी समस्तीपुर बिहार हाल निवासी शक्ति नगर के तौर पर हुई है।

मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ शक्ति नगर में किराए के मकान में रहता है। उन्होेंने कहा कि 22 फरवरी की दोपहर उसके पुत्र आशीष को उसका दोस्त चंदन निवासी समस्तीपुर बिहार हाल किराएदार शक्ति नगर बुलाकर लेकर गया था। मगर उसका बेटा आशीष घर नहीं लौटा। उसे काफी तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। उसे सूचना मिली कि उसके बेटे का शव पुलिस को मिला है, जो नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शवगृह में रखवाया गया। इसके बाद वह परिवार सहित अस्पताल में पहुंचा और शव को देखा।

मृतक के पिता ने FIR की दर्ज

उसने देखा कि बेटे के धड़ पर सिर नहीं था। शरीर पर पहने हुए कपड़ों से पता चला कि यह शव उसके बेटे आशीष का है। आरोप है कि उसके बेटे आशीष को उसके दोस्त चंदन ने किसी रंजिश के चलते हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया। उन्हें शक है कि इस वारदात में चंदन के एक साथी राहुल निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी आर्दश नगर बहादुरगढ़ ने भी उसका साथ दिया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए गहन जांच शुरू कर दी। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...