back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: दिव्यांगजनों को मिलेगा सहारा,गणतंत्र दिवस पर वितरित किए जाएंगे 895 उपकरण; 518 लोग होंगे लाभार्थी

Fatehabad News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीपीआरसी हॉल में 518 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 13 लाख 15 हजार 848 रुपये की राशि के 895 उपकरण वितरित किए जाएंगे।

फतेहाबाद, हि.स.। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीपीआरसी हॉल में 518 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 13 लाख 15 हजार 848 रुपये की राशि के 895 उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन उपकरणों में बैटरी वाली रिक्शा, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन, कृत्रिम व अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस पर 518 दिव्यांगों को ये उपकरण वितरित किए जाएंगे

उल्लेखनीय है कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 3 अक्टूबर को डीपीआरसी हाल फतेहाबाद, 4 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय रतिया तथा 5 अक्टूबर को किसान रेस्ट हाउस, टोहाना में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जांच करवाकर पंजीकरण करवाया था। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साझा प्रयास से एलिम्को मोहाली, पंजाब द्वारा गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी 518 दिव्यांगों को ये उपकरण वितरित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य कैम्प का भी होगी आयोजन

फतेहाबाद के 143 लाभार्थियों को 216 उपकरण, टोहाना के 179 लाभार्थियों को 325 उपकरण व रतिया के 196 लाभार्थियों को 354 विभिन्न प्रकार के उपकरण दिव्यांगजन को वितरित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम डीपीआरसी हाल में एलिम्को व रेडक्रॉस सोसायटी के साझा प्रयास से किया जा रहा है, जिसमें जिले के 518 दिव्यांगों को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में यह उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला स्तरीय उपकरण वितरण समारोह में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य कैम्प, आंखों का निशुल्क जांच कैम्प सहित विभिन्न कैम्प एक ही छत के नीचे लगाए जाएंगे जिससे की दिव्यांगों को इसका लाभ मिल सके।

वंचित रहे दिव्यांगजनों को मिलेगा पंजीकरण करने का मौका

उपायुक्त ने बताया कि जो दिव्यांगजन अभी भी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं उनके लिए 26 जनवरी, 2024 को डीपीआरसी हॉल में जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जिससे की मौके पर ही दिव्यांगों का पंजीकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं। वे एक जनवरी 2024 तक अपना पंजीकरण रेडक्रॉस भवन में जाकर करवा सकते हैं जिसके लिए उन्हें यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व अपना मोबाइल साथ ले जाना होगा जिससे ओटीपी लेकर पंजीकरण किया जा सके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵