back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस का जनाधार खत्म, भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त: AAP

AAP News: सुशील गुप्ता ने कहा भाजपा ने हरियाणा की जनता का विश्वास खो दिया है। जनता रैली में नहीं पहुंचती, खाली कुर्सियों पर पुलिसकर्मी बैठाये जाते हैं।

सोनीपत, हिन्दुस्थान समाचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने गन्नौर में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनता के सामने आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है। वे गन्नौर में कश्मीरी मार्केट स्थित पतंजलि के गोदाम में लगी आग के बाद दीपांशु इंटरप्राइजेज के मालिक दीपांशु जैन से मिलने पहुंचे थे। 26 जून को आगजनी से भारी नुकसान हुआ था।

कांग्रेस का हरियाणा से सूपड़ा साफ

सुशील गुप्ता ने कहा भाजपा ने हरियाणा की जनता का विश्वास खो दिया है। जनता रैली में नहीं पहुंचती, खाली कुर्सियों पर पुलिसकर्मी बैठाये जाते हैं। रैली से पहले डर के कारण भाजपा किसान, सरपंच व सामाजिक संगठनों के नेताओं को हिरासत में लेती है। सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का हरियाणा से सूपड़ा साफ है। इसका संगठन कई गुटों में बंटा हुआ है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संगठन को मजबूत नहीं कर पा रहे।

सोनीपत लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र गौतम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र छिक्कारा, रतनलाल ठेकेदार, रणवीर छिक्कारा, विक्की खुराना, ओम प्रकाश बंसल, अंकुश त्यागी, सत्यनारायण आंतिल आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बागी विधायक पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- BJP ने टिकट दिया तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बागी...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵