back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति मुर्मू एचएयू के 25वें दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल, पराली जलाने पर जताई चिंता

राष्ट्रपति ने कहा कि पराली जलाने से प्रतिवर्ष पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है।

हिसार, एजेंसी। राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने पानी की कमी व पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पानी कृषि का एक अहम घटक है जो सीमित मात्रा में उपलब्ध है। सोमवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि जल का मितव्ययता के साथ उपयोग किया जाए।

तकनीक का अधिकतम प्रयोग होना चाहिए

उन स्थानों पर जहां पानी की कमी है वहां ऐसी फसलों का चयन किया जाए जिनमें पानी की खपत कम हो। सिंचाई में तकनीक का अधिकतम प्रयोग होना चाहिए जिससे जल-संसाधन का दोहन न्यूनतम हो सके। ऐसी तकनीक के विकास और प्रचार-प्रसार में एचएयू जैसे संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी ढूंढना है

राष्ट्रपति ने कहा कि पराली जलाने से प्रतिवर्ष पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। हमें प्रदूषण की समस्या का समाधान न सिर्फ अपने स्वास्थ्य के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी ढूंढना है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि एचएयू पराली जलाने के विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है। उन्हें विश्वास है कि आपका यह प्रयास न सिर्फ पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि कृषि उत्पादकता को भी बढ़ाएगा।

विश्वविद्यालय को एक ऐसी प्रयोगशाला के रूप में कार्य करना चाहिए

उन्होंने कहा कि कृषि एक व्यापक क्षेत्र है। अनाज, फल-फूल और दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन और मत्स्य पालन के अलावा कई और उद्योग हैं जिनका कृषि से सीधा संबंध है। उनका मानना है कि किसी भी विश्वविद्यालय को एक ऐसी प्रयोगशाला के रूप में कार्य करना चाहिए जहां से ज्ञान और वैभव हर तरफ फैले और पूरा समाज लाभांवित हो। यह प्रसन्नता की बात है कि एचएयू के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र फसल उत्पादन तकनीकों के प्रचार-प्रसार के लिए किसानों के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं। सामुदायिक रेडियो और कृषि मेलों के द्वारा भी कृषि के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाई जा रही है। इन प्रयासों को और गति देने की आवश्यकता है जिससे देश की जनता, विशेषकर हरियाणावासी, अधिक से अधिक लाभांवित हो सके।

कृषि और इससे जुड़े कई क्षेत्रों में स्टार्ट अप की प्रचुर संभावनाएं हैं

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत एक स्टार्ट अप हब के रूप में उभरा है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम आज भारत में है। हमारा कृषि क्षेत्र अनेक उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति करता है। ऐसे में कृषि और इससे जुड़े कई क्षेत्रों में स्टार्ट अप की प्रचुर संभावनाएं हैं, इसलिए आप जैसे युवाओं को आगे आना चाहिए और नौकरी मांगने वाले की बजाय नौकरी देने वाले बनना चाहिए। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि इस विश्वविद्यालय ने ग्रामीण महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में आयरन और जिंक से भरपूर विश्व का पहला बायो-फोर्टिफाइड बाजरा हाईब्रिड एचएचबी-299 विकसित किया था। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि एचएयू ने अब तक फसलों की कई किस्मों का विकास किया है। यहां पर विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए प्रतिवर्ष लगभग 18000 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...