back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly: CM खट्टर ने सौंपा इस्तीफा, जानें कौन हो सकता है अगला CM! क्या होगा खट्टर का अगला कदम?

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा भंग होने के बाद जल्द ही कैबिनेट मंत्री भी इस्तीफा सौंप देंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय को इस्तीफा सौंप दिया है। हरियाणा में BJP-JJP के बीच गठबंधन टूटने के बाद पूरी कैबिनेट मंत्रियों ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। BJP के पास 6 निर्दलियों का समर्थन है। सीट बंटवारे को लेकर BJP-JJP में असहमति के कारण हरियाणा विधानसभा भंग हो गई है।

लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में मनोहर खट्टर?

सूत्रों के अनुसार, मनोहरलाल खट्टर कुरुक्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में खट्टर की वापसी होगी या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरलाल का कहना है कि मनोहरलाल खट्टर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हरियाणा में BJP की वापसी होना तय है। मुख्यमंत्री की रेस में नए चेहरों की भी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। हरियाणा में अब नए सिरे से कैबिनेट गठन होगा।

सीट बंटवारे के मुद्दे पर टूट गई सरकार

हरियाणा में 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव शुरु होने में मात्र 1 महीने बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मिशन 400 का नारा दिया है। ऐसे में पार्टी जहां दिन रात 1-1 सीट पाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से समझौता करने में लगी है। हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। JJP सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने BJP से 1 से 2 सीट की मांग की है। हरियाणा में BJP के लिए सीट बंटवारा मिशन 400 के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए BJP ने सीट बंटवारे से मना कर दिया है। पार्टी अकेले 10 सीटोंं पर आम चुनाव लड़ना चाहती है।

कौन क्या कर रहा?

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चौक आज चंडीगढ़ में BJP विधायक दलों के साथ बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में नई मंत्री मंडल पर चर्चा होगी। वहीं दूसरी ओर, JJP नेता अजय चौटाल दिल्ली के जसोला में दुष्यंत चौटाला के फार्महाउस पहुंचे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵