back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: नियमों के फेर में फंसी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, कोर्ट ने सरकार से पूछा पदों को भरने रोडमैप

Haryana Astt Prof. Appointment: हरियाणा में अभी असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्तियां नहीं होंगी। राज्य सरकार अभी तक इन भर्तियों के नियमों को ड्राफ्ट नहीं कर पाई है।

चंडीगढ़, (हि.स.)। हरियाणा में अभी असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्तियां नहीं होंगी। राज्य सरकार अभी तक इन भर्तियों के नियमों को ड्राफ्ट नहीं कर पाई है। अब नियमों को नए सिरे से ड्राफ्ट करने के बाद दोबारा भविष्य में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती अटकी

हरियाणा में पिछले लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती अटकी हुई है। हरियाणा में इसको एक मामला पहले ही हाई कोर्ट में चल रहा है। हाई कोर्ट ने इस मामले में सरकार से पूछा है कि खाली पड़े 60 प्रतिशत से अधिक पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से क्या रोडमैप तैयार किया गया है। हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर हो होगी।

शिक्षा विभाग की ओर से रखा गया प्रस्ताव

गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग की ओर से रखा गया। इस पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कुछ कमियां निकाल दीं। प्रस्ताव में कुछ शब्द प्रिंट नहीं हुए थे। इसके बाद गृहमंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अधिकारियों से कुछ बिंदुओं पर सवाल पूछ लिए, जिसका वह जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया है।

कैबिनेट मीटिंग में यह संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा

मंत्रिमंडल में रखे गए प्रस्ताव में जिन बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं उनमें विभाग द्वारा संशोधन किया जाएगा। इसके बाद फिर होने वाली कैबिनेट मीटिंग में यह संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव को सर्कुलेशन आधार पर पारित कराया जा सकता है। उसके बाद एचपीएससी को भर्ती के लिए आग्रह पत्र भेजा जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵