back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujarat News: गुजरात के करोड़पति कपल ने किए 200 करोड़ रुपये दान, जीवनभर की कमाई देकर बने मौंक

Gujarat: गुजरात में एक कपल ने मौंक बनने के लिए अपने जीवनभर की 200 करोड़ रुपये की कमाई का दान करके मौंक बनने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात के एक शादीशुदा जोड़े ने अपने जीवनभर की कमाई को दान में देकर जैन धर्म के साधु या कहें मौंक बनने का फैसला लिया है। इसमें गज़ब की बात ये है कि उन्होंने 200 करोड़ रुपये का त्याग कर सात्विक और शांति का जीवन जीने का निर्णय लिया है।

अपने बच्चों से मिली प्रेरणा

गुजरात के करोड़पति बिज़नेसमैन भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी गुजरात के साबरकांथा जिले में हिम्मतनगर के निवासी हैं। उन्होंने अपने बच्चों से प्रेरित होकर सब त्याग दिया और शांति का जीवन चुनने का फैसला किया। उन्होंने अपने जीवनभर की कमाई का त्याग कर दिया और 200 करोड़ दान में दे दिए। भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी पहले से ही जैन समाज के काफी करीब रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों और जैन समाज से प्रेरित होकर अपनी आलीशान जिंदगी का त्याग किया। उनकी 19 साल की बेटी और 16 साल के बेटे ने 2022 में सब कुछ त्याग कर जैन समुदाय के नियमों का पालन करना शुरु किया और साधु का जीवन जीने का आरंभ किया। भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी के अलावा 35 लोगों ने एक साथ इस रास्ते पर चलने का फैसला लिया।

आंतरिक और मन की शांति से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं

इस बात से हर कोई हैरान है 200 करोड़ रुपये दान में देकर भगवान की अराधना में डूब जाना वाकई कमाल की बात है। क्योंकि कलयुग के ज़माने में सच्चाई, अच्छाई और शांति ढूंढना असंभव हो गया है। ऐसे में गुजरात के इस शादीशुदा जोड़े ने ये कदम उठा कर लोगों के लिए मिसाल कायम कर दिया है। आंतरिक और मन की शांति से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है। अगर मन शांत नहीं होगा तो इससे परेशानियां और बढ़ती जाएगी। इसलिए अपने मन की चेतना को सदेव शांत रखना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵