back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना को हराना है तो, दूरी और मास्क दोनों है जरुरी, न पालें गलतफहमी

वाराणसी, 17 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना की दूसरी लहर अत्यधिक खतरनाक होने के बावजूद कुछ लोग सुधरने को तैयार नहीं है। शायद उन लोगों को यह गुमान हो चला है कि कोरोना उनका बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। यह गलतफहमी जितनी जल्दी दूर हो जाए, उतना ही अच्छा, क्योंकि कोरोना वायरस अपना-पराया नहीं जानता। कोरोना को जाति-धर्म का भेद भी नहीं पता। उसका ध्येय तो फैलना है। जो मिलेगा उसी पर सवार हो लेगा। शनिवार को ये बातें नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने कही। गंगा तट पर नियमित स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाने वाले राजेश शुक्ला ने कहा कि कोरोना संकट पर काबू पाने के लिए हमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। ये बात बच्चे समझ गए हैं बड़े नहीं। सरकार हर दिन दोहरा रही है कि मास्क जरूर पहनें। हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें और कहीं जाएं भी तो दो गज की शारीरिक दूरी बनाकर रखें। मगर, किसी भी मोहल्ले और बाजार खुलने पर हाल देख लें। हद यह भी है कि सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक या जिम में पसीना बहाते वक्त भी लोग मास्क नहीं लगा रहे। क्या हम नहीं जानते इस लापरवाही का पहला शिकार हम स्वयं होंगे फिर संपर्क में आए स्वजन और इष्ट मित्र। कहाकि यह दिख रहा है कि सरकार संक्रमण रोकने के लिए लगातार प्रयास में जुटी है। पर कोरोना वायरस को जाने अनजाने खाद पानी हम सभी दे रहे हैं। इसे बंद कर सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। इसी में आप-हम और सब सुरक्षित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵