back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Building Collapsed In Junagadh: जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत धराशायी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Building Collapsed In Junagadh: सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद दातार रोड पर दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन, दमकल की टीम पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

जूनागढ़/अहमदाबाद, रफ्तार न्यूज डेस्क/हि.स.। जूनागढ़ के दातार रोड स्थित कडियावाल के समीप दो मंजिला व्यवसायिक इमारत धराशायी होने से 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर जेसीबी मशीन से मलबा हटा कर लोगों का बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

सोमवार की दोपहर को हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद दातार रोड पर दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई। इमारत के आसपास सड़क होने से चहलपहल थी। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन, दमकल की टीम पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। महापौर गीता बेन के अनुसार मलबे में 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। महापौर ने बताया कि पुराने मकानों को नोटिस दिया गया है।

आसपास के भी मकान जर्जर

स्थानीय लोगों के अनुसार यह काफी पुरानी इमारत थी। बारिश के कारण इसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। इसके आसपास के कई मकान जर्जर हालत में हैं, इन्हें प्रशासन को शीघ्र ध्वस्त करना चाहिए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵