back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण से पीएम मोदी के भाषण तक… यहां देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Happy Independence Day 2023: देश मंगलवार यानी 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश मंगलवार यानी 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से सुबह 7 बजे तिरंगा फहराएंगे और फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसद के नए भवन के निर्माण से जुड़े कई श्रमिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1800 विशेष अतिथियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहज से कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। ऐसे में जो लोग लाल किले पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे वह अपने घर पर रहकर भी पीएम मोदी के भाषण और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर देश ‘अमृत काल’ में कर रहा प्रवेश

आपको बता दें इस साल स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए म नए उत्साह के साथ ‘अमृत काल’ में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आगाज किया था। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मेजर निकिता नायर और मेजर जास्मीन कौर तिरंगा झंडा फहराने में प्रधानमंत्री मोदी की मदद करेंगी। विशिष्ट 8711 फील्ड बैटरी (औपचारिक) के बहादुर बंदूकधारियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ, इस कार्यक्रम का समन्वय किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर होते हैं ये कार्यक्रम

गौरतलब है कि, 15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले पर झंडा फहराया गया था, तब से हर साल प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर यहां झंडा फहराते हैं। इस दिन तिरंगा फहराए जाने के अलावा सशस्त्र सेनाओं और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देती हैं। लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने के बाद प्रधानमंत्री का भाषण होता है, इसके साथ पीएम को 21 तोपों की सलामी दी जाती है और राष्ट्रगान होता है। समारोह के अंत में तिरंगे वाले गुब्बारे आसमान में छोड़े जाते हैं।

यहां देखें 77वें स्वतंत्रता दिवस की लाइव स्ट्रीमिंग

लाल किले पर कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर सिक्योरिटी चेक लगाया गया है। इसके साथ राजधानी में कई रास्तों को बंद भी किया गया है। ऐसे में आप घर पर ही बौठ कर रफ्तार के सोशल मीडिया हैंडल और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाइव देख सकते हैं। दोनों चैनल्स पर झंडारोहण, पीएम मोदी के भाषण समेत सभी कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। लाइव स्ट्रीमिंग सुबह से ही शुरू हो जाएगी।

समारोह में 1,800 लोग होंगे विशेष अतिथि

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इस बार लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देशभर से अलग-अलग पेशों से जुड़े 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ ‘‘विशेष अतिथि’’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इस पहल को सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप किया गया है।

इन क्षेत्रों से होंगे विशिष्ट अतिथि

मंत्रालय ने बताया कि इन विशिष्ट अतिथियों में 660 से अधिक ‘वाइब्रेंट विलेज’ के लोग और 400 से अधिक सरपंच, इसके साथ किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग एंव प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागियों के साथ नयी संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) शामिल किए गए है। इसको अलवा भी इसमें खादी कार्यकर्ता, मृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोग, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय समर स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक सहित 12 स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहल को समर्पित ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाये गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...