नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने जईई एडवांस 2024 की परीक्षा के लिए 17 मई 2024 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है वह अफना एढमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाइनलोड करने के लिए लिंक सुबह 10 बजे ही एक्टिवेट कर दिया है।
कब तक डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से 26 मई 2024 को 2.30 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
-इसके बाद JEE Advanced 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-अब खुले गए नए विंडो में मांगे गए अपने क्रेडेंशियल भरे और उन्हें सब्मिट करें।
-स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड पर अपनी डिटेल चेक करें और इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा आयोजित
जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में पेपर-1 सुबह 9 से 12 तक होगा। तो वहीं, पेपर-2 दोपहर 2.30 से 5.30 तक होगा।
कब होगी आंसर की जारी
परीक्षार्थियों दिए गए जवाबों की कॉपी वेबसाइट पर 31 मई 2024 को चढ़ा दी जाएगी। प्रोविशनल आंसर की 2 जून 2024 को जारी होगी। जिसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति को 3 जून 2024 तक दर्ज कर सकेंगे। फाइनल आंसर की और रिजल्ट वेबसाइट पर 9 जून 2024 को उपलब्ध होगी।
परीक्षार्थी का प्रदर्शन तय करेगा भविष्य
जेईई (एडवांस्ड) 2024 में उम्मीदवार का प्रदर्शन उसके बैचलर, मास्टर्स और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम (10+2) का आधार बनेगा। जेएबी 2024 के निर्णय जेईई (एडवांस्ड) 2024 और शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में आईआईटी में प्रवेश से संबंधित सभी मामलों में अंतिम होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





