back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JEE : 39 छात्रों पर NTA ने लगाया तीन साल का बैन, नहीं दे पाएंगे IIT में भर्ती वाली परीक्षा

एजंसी ने पहले जेईई-मेन सेशन 2 के पहले दिन अनुचित साधन प्रयोग (UFM) के मामले में नौ पकड़े। धोखाधड़ी के मामलों का पता एआई और आईफेस का उपयोग करके पता लगाया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजंसी (एनटीए) ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि करीब 39 परीक्षार्थी अगले तीने साल तक के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानि जेईई में नहीं बैठ पाएंगे। सूचना के मुताबिक, इन परीक्षार्थियों ने जेईई 2024 में अनुचित साधन का प्रयोग किया था जिसके परिणाम स्वारूप यह 3 साल तक दोबारा एग्जाम नहीं दे सकेंगे।

धोखाधड़ी के मामले आए सामने

एजंसी ने पहले जेईई-मेन सेशन 2 के पहले दिन गलत पहचान के एक मामले और अनुचित साधन के नौ मामलों की सूचना दी थी। धोखाधड़ी के मामलों का पता एआई, आईफेस का उपयोग करके लगाया पता लगाया गया था।

एजंसी ने ली एआई की मदद

एजंसी ने परीक्षा उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आईफेस नामक एआई तकनीक पेश की थी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ईकेवाईसी) प्रक्रियाओं के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर ली गई लाइव तस्वीर के साथ एडमिट कार्ड पर फोटो को क्रॉस-चैक करना शामिल है। एनटीए ने बायोमेट्रिक, तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और जैमिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए पर्याप्त कार्यबल भी तैनात किया था।

कब हुई परीक्षा आयोजित

इस साल जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित किया गया था। दूसरा सत्र 4 से 9 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। पेपर 1 (बीई / बीटेक) का परिणाम 24 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था।

स्कोरकार्ड नहीं देख पाए कई परीक्षार्थी

जेईई मेन 2024 के परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों द्वारा अपने स्कोरकार्ड प्रदर्शित न करने आदि के संबंध में कुछ मुद्दे उठाए गए हैं। इस संबंध में, सार्वजनिक नोटिस और जेईई के सूचना बुलेटिन के माध्यम से पहले ही सूचित किया जा चुका है।

एक से अधिक आवेदन यूएफएम की श्रेणी में

एनटीए द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि एक से अधिक आवेदन संख्या या एक से अधिक स्कोर कार्ड वाले किसी भी उम्मीदवार को यूएफएम यानि अनुचित साधन का प्रयोग किया माना जाएगा। फिर चाहे वह भले ही बाद के किसी चरण में पाया जाए। उस उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए कोर्ट के निर्देश के बाद कोई अभ्यर्थी एक साल में एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन संख्या पर दो स्कोरकार्ड नहीं प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार, अलग-अलग आवेदन संख्या के साथ एक से अधिक बार उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए, एनटीए ने स्कोरकार्ड में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर घोषित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AI-Impact Summit 2026: भारत की मेजबानी, 100 से अधिक देश होंगे शामिल, पाकिस्तान को न्योता नहीं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI-Impact Summit की मेजबानी करेगा, जिसमें 100 से अधिक देश भाग लेंगे और आर्टिफिशियल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...