back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi में हिज्बुल मुजाहिद्दीन आतंकी की गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज, छह लोगों के नाम आए सामने

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन आतंकी जावेद मट्टू को गिरफ्तार किए जाने के बाद लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन आतंकी जावेद मट्टू को गिरफ्तार किए जाने के बाद लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। मट्टू से पूछताछ में सामने आया है कि जावेद और उसके छह साथी करीब डेढ़ दशक से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश में शामिल हैं। इन सभी को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी। इसके छह साथियों में दो साथी बचकर पाकिस्तान भाग चुके हैं जबकि चार अलग-अलग समय में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। इसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं।

सबसे पहला नाम अब्दुल माजिद जरगर का है

इसमें सबसे पहला नाम अब्दुल माजिद जरगर का है। यह मूलत: जम्मू कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है, जो अभी पाकिस्तान में छुपा हुआ है और वहीं से हिज्बुल मुजाहिद्दीन कैडर के दूसरे ग्रुप को संभाल रहा है। वहीं से वह जावेद मट्टू को भी हैंडल करता था। यह आतंकी गतिविधियों के लिए वहीं से रुपये और जरूरत पड़ने पर बॉर्डर पार हथियार उपलब्ध कराने का भी काम करता था।

अब्दुल कयूम सात आतंकवादियों को ऑपरेट करने वाले गैंग का इंचार्ज था

आतंकियों में दूसरा नाम अब्दुल कयूम का है, जो प्रशिक्षित आतंकवादी है। यह भी सोपोर का रहने वाला है। यह सात आतंकवादियों को ऑपरेट करने वाले गैंग का इंचार्ज था। कुछ समय पहले सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में इसकी मौत हो गई थी। तीसरा आतंकवादी तारिक अहमद है, जो पाकिस्तान प्रशिक्षित है। यह जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा का रहने वाला था। सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए इसने नदी में छलांग लगा दी थी। उस घटना में इसकी मौत हो गई थी।

इम्तियाज कुंडू पाकिस्तान से अब्दुल माजिद जरगर के साथ ऑपरेट कर रहा है

इस क्रम में चौथे आतंकवादी का नाम इम्तियाज कुंडू है। वह जम्मू कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है और यह भी पाकिस्तान प्रशिक्षित है। यह 2015-16 में भारत से भागकर पाकिस्तान पहुंच गया था और अभी वहीं से अब्दुल माजिद जरगर के साथ ऑपरेट कर रहा है। पांचवे आतंकी की पहचान मेराज के रूप में हुई है। यह जम्मू कश्मीर के शिवपुरी का रहने वाला था। पाकिस्तान द्वारा ट्रेंड आतंकी को सुरक्षा बलों ने पिछले दिनों मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। छठे आतंकी की पहचान वसीम गुरू के रूप में हुई है, जो कि सोपोर से रहने वाला है। इसे भी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ मार गिराया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵