back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार को लेकर अमित शाह ने लिया बड़ा फैसला, सीमा पर लगाई जाएगी 1643 KM लंबी फेंसिंग

Indo-Myanmar border Fencing: गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि देश की सीमा को अभेद्य बनाना मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है। इसी क्रम में म्यांमार से लगती देश की 1643 किमी की सीमा की फेंसिंग की जाएगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि देश की सीमा को अभेद्य बनाना मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है। इसी क्रम में म्यांमार से लगती देश की 1643 किमी की सीमा की फेंसिंग की जाएगी। मणिपुर में इसका काम शुरू हो गया है और आगे की फेंसिंग को मंजूरी दी जा चुकी है।

गृह मंत्री ने दी इसकी जानकारी

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया गया है। बेहतर निगरानी की सुविधा के लिए सीमा पर एक गश्ती ट्रैक भी बनाया जाएगा। सीमा की कुल लंबाई में से, मणिपुर के मोरेह में 10 किमी की दूरी पर पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है। इसके अलावा, हाइब्रिड सर्विलांस सिस्टम (एचएसएस) के माध्यम से बाड़ लगाने की दो पायलट परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में प्रत्येक 1 किमी की दूरी पर लगाएंगे बाड़

उन्होंने कहा कि वे अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में प्रत्येक 1 किमी की दूरी पर बाड़ लगाएंगे। इसके अतिरिक्त मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर तक बाड़ लगाने के काम को भी मंजूरी दे दी गई है और काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵