back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anuradha Paudwal: लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल ने थामा BJP का दामन, गायिका ने शुरू की राजनीतिक पारी

Anuradha Paudwal join BJP: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल को भाजपा में शामिल करने में सफल रहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल को भाजपा में शामिल करने में सफल रहीं है। अनुराधा पौडवाल ने वरिष्‍ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अनुराधा पौडवाल की आज राजनीतिक पारी की शुरुआत हो रही है। पौडवाल ने जब भाजपा का दामन थामा है तब देश में कुछ ही देर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीख को घोषित करने जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने मेरा सौभाग्‍य- पौडवाल

भाजपा में शामिल होने पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं ऐसी सरकार में शामिल होने जा रही हूं, जिसका सनातन धर्म से गहरा नाता है। यह मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज (16 मार्च 2024) बीजेपी में शामिल हो रही हूं। बता दें कि अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुई हैं, जब देशभर में चुनावी बयार चल रही है। चुनाव आयोग आज दोपहर के बाद लोकसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करने वाला है। इसे देखते हुए तमाम राजनीतिक दल अपने अपने स्‍तर पर तैयारी कर रहे हैं।

पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका

गौरतलब है कि अनुराधा पौडवाल 90 के दशक की हिट गायिका हैं। अनुराधा अपने भक्ति गीतों के कारण काफी मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता उस दौरान चरम पर थी। भक्ति और फिल्‍मी गीतों की वजह से अनुराधा पौडवाल घर-घर में जानी और पहचानी जाती हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव-2024 में वह पार्टी के लिए स्‍टार प्रचारक साबित हो सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵