back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल बोले, ‘मैंने कहा था जल्दी आऊंगा…’

Arvind Kejriwal Out of Tihar Jail: तिहाड़ जेल से CM आवास के रास्ते में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता इस तानाशाही का अंत करेगी और न्याय करेगी। एक जगह अपने काफिले को रोककर उन्होंने मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मैंने कहा था न कि मैं जल्द बाहर आऊंगा। मैं बाहर आ गया। मैं तानाशाही के खिलाफ तन-मन के साथ लड़ रहा हूं। देश की 140 करोड़ जनता को तानाशाही के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा। कल सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाऊंगा। आप सब बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर आना। “

पवन खेड़ा ने जताई खुशी

इसको लेकर पूरे विपक्ष में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा।

ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को बधाई दी और कहा- मुझे अरविन्द केजरीवाल को देखकर बहुत खुशी हुई @अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत मिल गई है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।

AAP नेता बलबीर सिंह ने केजरीवाल की जमानत को बताया बीजेपी की नाकामयाबी

भारत में तानाशाही मोदी शासन के अंत की शुरुआत। भारत का पसंदीदा बेटा, बब्बर शेर @अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीजेपी की सारी नापाक साजिशें नाकाम! अब जरा देखिए कि भारत का अभियान कैसे परवान चढ़ेगा। हम बहुत खुश हैं और वाहेगुरु जी के आभारी हैं!

दीपक बाबरिया का बयान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर दिल्ली और हरियाणा के (AICC) प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि “अदालत का फैसला सही है। बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की थी। सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे भेजना बीजेपी की नीति है। उन्हें किसी न किसी तरह से चुनाव प्रचार करने से रोकें। यह उनके द्वारा शुरू की गई तानाशाही पर रोक है। बीजेपी को पूरे देश में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵