back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Delhi: स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में केजरीवाल का बड़ा एक्शन, सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

New Delhi: सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आदेश कि उनके निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा 14 मई को स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी वाले बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश दिया कि उनके निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी। बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर दुर्व्यवहार किया था।

PA के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 14 मई को मीडियाकर्मियों के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के निजी सचिव ने बदसलूकी की है। 13 मई को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है। 13 मई को मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, तो विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। केजरीवाल ने इसका संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

दिल्ली पुलिस को कॉल करके दी थी जानकारी

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने 13 मई को दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी नम्बर पर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, स्वाति मालीवाल हाल ही में विदेश से लौटीं हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर वे अरविंद केजरीवाल से मिलने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास गई थीं। लेकिन वहां केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने उन्हें केजरीवाल से मिलने के लिए मना कर दिया और उन्हें मिलने से रोका। सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल का आरोप है कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि आज सुबह दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन सेल को दो बार कॉल आई थी। पहली कॉल सुबह 9:30 बजे आई। पीड़िता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। इस कॉल के दौरान, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को दूसरी कॉल 9:54 बजे आई, पीड़िता ने अपनी पहचान बताई और कहा- मैं स्वाति मालीवाल हूं। मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मारपीट की है। दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस स्थित पुलिस ब्रांच की टीम तीन वेनों के साथ सीधे घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास से जा चुकी थीं। पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। जागरण की खबर के अनुसार, पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें मीडिया से कॉल आ रहे हैं। वे पहले मीडिया से बात करेंगी उसके बाद पुलिस शिकायत करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...