back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- देश द्रोहियों को बचाने में जुटी है कांग्रेस, पाकिस्तान जिंदाबाद का उठाया मुद्दा

Gaurav Bhatia News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत होता जा रहा है...

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत होता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष गद्दारी के साथ मक्कारी भी कर रहा है। कर्नाटक में राज्य सभा चुनाव परिणाम आते ही विधान सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेकर कहा कि गद्दारी देश से करोगे तो कहां जाओगे? यह भारत के नागरिकों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों के साथ है और उसे बचाने में जुटी है।

यह हर भारतीय का अपमान है

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सांसद नासीर हुसैन जीते तो विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए । उस समय नासीर हुसैन खुद वहां उपस्थित थे। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गद्दारी और मक्कारी सामने आती है। विधान सभा जैसे पवित्र स्थान पर यह नारा लगाया जा रहा है। यह हर भारतीय का अपमान है।

कर्नाटक के गृहमंत्री ने नारे वाली घटना से साफ इनकार कर दिया

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा पर ही आरोप लगा रही है। उनके मुताबिक ऐसा हुआ ही नहीं। भाजपा ने जब यह मुद्दा उठाया तो सबसे पहले कहा गया कि ऐसा हुआ ही नहीं। दवाब में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक की तस्वीरें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के साथ हैं। सबसे खास बात है कि कर्नाटक के गृहमंत्री ने नारे वाली घटना से साफ इनकार कर दिया।

अब कांग्रेस पार्टी जवाब देने से भी कतरा रही है

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी जवाब देने से भी कतरा रही है। भाजपा का संकल्प भारत को मजबूत बनाना है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी के नेता आतंकियों और देशद्रोहियों के साथ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन, CM सिद्धारमैया ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। हालंकि यह बैन केवल उनपर लागू होगा जिनकी उम्र 16 साल...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...