back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा के लिए BJP की दुसरी लिस्ट हुई जारी, करनाल से मनोहर लाल तो नागपुर से नितिन गडकरी चुनावी मैदान में

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज अपनी दुसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 11 राज्यों में 72 उम्मीदवारों का एलान किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 11 राज्यों में 72 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल से और नागपुर से नितिन गडकरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल की दो-दो, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 20-20, मध्य प्रदेश की पांच, तेलंगाना की छह, दमन एवं द्वीप और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है।

दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम

भाजपा की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी नाम। इसमें गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे। तो वहीं अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है। इसके साथ अशोक तंवर को सिरसा, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजवा ने धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, नागपुर से नितिन गडकरी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। यहां देखिये पूरी लिस्ट:-

भाजपा ने 2 मार्च को जारी की थी अपनी पहली लिस्ट

अपको बता दें बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस लिस्ट में बीजेपी ने पीएम मोदी को फिर से वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। तो वहीं, किरेन रिजिजू, सर्वानंद सोनोवाल, विजय बघेल, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, अमित शाह, परषोत्तम रुपाला, मनसुखभाई मंडाविया, अर्जुन मुंडा जैसे बड़े नाम भी लिस्ट में शामिल किये। भाजपा ने पहली लिस्ट में एकमात्र मुस्लिम डॉ. अब्दुल सलाम को भी अपना उम्मीदवार बनाया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...