back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DUSU चुनाव की मतगणना की तारीख में बदलाव, अब 25 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे?

DUSU चुनाव की मतगणना आज यानी 21 नवंबर को होनी थी मगर मतगणना की तारीख में बदलाव हो गया है। बदलाव के बाद मतगणना 25 नवंबर को की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2024-25 की मतगणना आज यानी 21 नवंबर को होनी थी मगर आपको बता दें कि अब मतगणना 25 नवंबर को होगी। इसके अलावा कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए गिनती 24 नवंबर को की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि DUSU चुनाव के लिए 27 सितंबर को वोटिंग हुई थी जिसके नतीजे 28 सितंबर को आने थे। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर मतगणना को रोक दिया गया जबतक कि सभी कॉलेज में वोटिंग कैंपेन के समय फैलाई गई गंदगी साफ नहीं की जाती।

प्रचार के दौरान गंदगी फैलाने पर मतगणना की तारीख हुई थी स्थगित

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के मुख्य अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गंदगी साफ होने पर ही 26 नवंबर से पहले मतगणना कराने की अनुमति प्रदान की थी मगर कैंपस में कुछ जगहों पर अभी भी प्रचार सामग्री के कारण गंदगी होने पर DU ने मतगणना कराने की तिथि में बदलाव किया है। 

सर्वे कराने पर नतीजे आए कि कुछ स्थानों पूरी तरह सफाई नहीं हुई

सत्यपाल सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण कराने पर पता चला कि कुछ स्थानों पर अभी तक पूरी तरह से सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है। प्रोफेसर सत्यपाल ने यह भी बताया की दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी स्थानों की सफाई खुद कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा मतगणना 25 नवंबर को सीसीटीवी और वीडियों कैमरों की निगरानी में सुबह आठ बजे उत्तरी परिसर में वस्पति विज्ञान विभाग के सामने कॉन्फ्रेस सेंटर में होगी। मतगणना के दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी। 

24 नवंबर को सुबह मतगणना शुरु होगी

प्रो. सत्यपाल सिंह ने जानकारी दी है कि DU के सभी कॉलेज, विभाग और केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि कॉलेज छात्र संघ के लिए वोटों की गिनती 24 नवंबर को करें। सुबह के कॉलेजों को सुबह 8 बजे और शाम के कॉलेजों में दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरु करने के आदेश दिए गए हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵