back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी और राजनांदगांव से भूपेश बघेल का नाम

Congress Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपने 39 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से और 24 उम्मीदवार पिछड़े, दलित...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपने 39 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं, जबकि 24 उम्मीदवार पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज से हैं।पार्टी ने इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। सूची के मुताबिक, राजनंदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में 39 नाम

आपको बता दें कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं। इस सूची में 24 सीटों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार उतारे गए हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 8 प्रत्याशियों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। इनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम चुनाव प्रचार में आक्रामक रास्ते पर चल रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

कांग्रेस ने आशीष कुमार शाह को त्रिपुरा (पश्चिम) से दिया टिकट

पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह लिस्ट जारी की। उन्होंने बतया कि कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ से 6, कर्नाटक से 7, केरल से 16, लक्षदीप से एक, मेघालय से 2, नागालैंड से एक, सिक्कम से एक, तेलंगाना से चार और एक प्रत्याशी त्रिपुरा से घोषित किया गया है। त्रिपुरा (पश्चिम) से कांग्रेस ने आशीष कुमार शाह को टिकट दिया गया है। आशीष कुमार शाह बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2022 में उन्होंने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर हैं जिससे पहले पश्चिम बर्धमान जिले के तहत आने वाली Asansol Uttar Seat एक बार...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵