back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi excise scam: संजय सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, ED के जांच में मिले थे कुछ गोपनीय दस्तावेज

Delhi excise scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

ईडी ने कहा कि संजय सिंह इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं

सुनवाई के दौरान ईडी ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि संजय सिंह के पास जांच से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज हैं, जो सार्वजनिक नहीं हैं। ईडी ने कहा कि 4 अक्टूबर, 2023 को छापे के दौरान संजय सिंह के आवास से आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। ईडी ने कहा कि संजय सिंह इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं।

संजय सिंह ने जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है

हाई कोर्ट ने 8 जनवरी को ईडी को नोटिस जारी किया था। संजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट की ओर से जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट में कब क्या हुआ

उल्लेखनीय है कि राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 दिसंबर, 2023 को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया संजय सिंह मनी लांड्रिंग मामले में सीधे-सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा था कि जो तथ्य रिकॉर्ड पर रखे गए हैं, उससे कोर्ट का यह मानना पर्याप्त है कि संजय सिंह मनी लांड्रिंग के दोषी हैं।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि अगर एफआईआर में नाम नहीं है और अगर कोई आरोपित एफआईआर में नाम दर्ज होने के बावजूद बरी भी हो जाता है तो उसे मनी लांड्रिंग कानून से छूट नहीं मिल सकती। कोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह को उनके पीए रह चुके सर्वेश मिश्रा के जरिये सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने दो करोड़ रुपये पहुंचाए। दिनेश अरोड़ा ने इस संबंध में 14 अगस्त को अपने बयान में इस बात को स्वीकारा था। दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में पैसे देने की विस्तृत जानकारी दी थी। इसके अलावा गवाह अल्फा (छद्म नाम) ने भी दिनेश अरोड़ा के बयान की पुष्टि की थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली में अब नहीं चलेगी लाडली योजना, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया योजना’ होगी शुरू, जानें पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और अहम...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...