back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K: पुंछ पहुंचे रक्षा मंत्री, जवानों का बढ़ाया हौसला; कहा- मातृभूमि की सेवा में वीरों का बलिदान अमूल्य

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दोपहर आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर पहुंचे और सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

नई दिल्ली, हि.स.। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दोपहर आतंकवाद विरोधी अभियानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर पहुंचे और सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आतंकी हमले में बलिदान हुए 4 जवानों एवं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए उनसे और ज्यादा सजग रहने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह ने आतंकी हमले में शहीद 4 जवानों प्रति गहरी संवेदना की व्यक्त

राजनाथ सिंह आज दोपहर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ जम्मू पहुंचे, जहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए राजौरी के लिए रवाना हो गए। सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उन्होंने हाल ही में आतंकी हमले में शहीद 4 जवानों एवं उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मातृभूमि की सेवा में आप लोगों का बलिदान अमूल्य

रक्षा मंत्री ने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह देश आप सभी के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है। मातृभूमि की सेवा में आप लोगों का बलिदान अमूल्य है और इसकी कोई कीमत नहीं चुकाई जा सकती है। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि यह सरकार सदैव आप लोगों के साथ खड़ी है और आपके कल्याण को हम हमेशा उच्च प्राथमिकता पर रखते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना कोई साधारण सेना नहीं है। भारतीय सैनिक इस देश के रक्षक हैं, इसलिए आपका कर्तव्य सिर्फ युद्ध ही नहीं, बल्कि लोगों के हृदय को जीतना भी है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा…

उन्होंने आतंकी हमलों की बात करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसियां अपनी पूरी कोशिश करती हैं, इसके बावजूद और ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि डेरा की गली में हुए आतंकी हमले के बारे में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी है, इसीलिए देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैं आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से आतंकवाद विरोधी अभियानों की जानकारी ली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵