back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’, केन्द्र सरकार की गिनाई कमियां

Delhi News: कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर केन्द्र सरकार की कमियां गिनाईं और मोदी सरकार पर झूठी गारंटी देने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर केन्द्र सरकार की कमियां गिनाईं और मोदी सरकार पर झूठी गारंटी देने का आरोप लगाया है।

ये सरकार सिर्फ झूठ की गारंटी दे रही है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में इस सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान रही हैं। ये सरकार सिर्फ झूठ की गारंटी दे रही है।

अपनी असफलताओं को छिपाते हैं

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी असफलताओं को छिपाते हैं। जब हम सरकार की असफलताओं के बारे में बोलते हैं, तब उसे महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए हम ब्लैक पेपर निकालकर जनता को सरकार की विफलताओं के बारे में बताना चाहते हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते हैं

उन्होंने कहा कि देश में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती। मोदी हमेशा 10 साल की तुलना करते हैं लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते हैं। यहां तक कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, केंद्र सरकार वहां मनरेगा का पैसा भी नहीं देती, फिर बाद में कहती है कि पैसा तो रिलीज हुआ लेकिन वो खर्च नहीं किया गया।

आप जीएसटी भरते हैं और मजा अडाणी जैसे लोग उठाते हैं

खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। देश में आज भयंकर सामाजिक अन्याय हो रहा है। आप जीएसटी भरते हैं और मजा अडाणी जैसे लोग उठाते हैं। तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान एक साल तक धरने पर बैठे रहे लेकिन सरकार ने इनकी कोई चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कहा था कि आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ज्यादा मिलेगी और आमदनी दोगुनी होगी लेकिन कुछ भी नहीं किया। प्रधानमंत्री संसद में बेरोजगारी, मंहगाई और किसानों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय की सिर्फ बातें करते हैं

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय की सिर्फ बातें करते हैं। सरकार को रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहिए, जब सभी को भागीदारी मिलेगी, तभी न्याय होगा। इसलिए हम पीएसयू की बात करते हैं। जब पीएसयू बनते हैं तो वहां एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासियों को रोजगार मिलता है। उनके जीवन में स्थिरता आती है।

मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रही है

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रही है। यह पैसा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी तरह से उन्होंने विपक्ष के 411 विधायकों को अपनी तरफ कर लिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...