back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: तिहाड़ से निकली बारात, 200 पुलिसवालों की तैनाती में गैंगस्टर काला जठेड़ी ने लेडी डॉन से रचाई शादी

New Delhi: गैंगस्टर काला जठेड़ी और मैडम मिंज ने दिल्ली के द्वारका में शादी कर ली। इसके लिए काला जठेड़ी को अदालत ने 6 घंटे की पैरोल दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस शादी में 200 पुलिस बलों की तैनाती हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गैंगस्टर संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी ने मंगलवार को नई दिल्ली के द्वारका में भारी पुलिस तैनाती के बीच हिस्ट्री शीटर अनुराधा चौधरी उर्फ ​​’मैडम मिंज’ से शादी कर ली। गैंगवार की किसी भी घटना में काला जठेड़ी के फरार होने की संभावना को रोकने के लिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे द्वारका के मटियाला में शादी हुई।

किले में तबदिल हुआ बैंक्वेट हॉल

अनुराधा चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक SUV में विवाह स्थल पर पहुंचीं। द्वारका सेक्टर-3 में संतोष गार्डन नामक बैंक्वेट हॉल में शादी की। बैंक्वेट हॉल के आसपास लगभग 200 पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। इस जिसे बैंक्वेट हॉल को काला जठेड़ी के वकील ने 51,000 रुपये में बुक किया था। शादी के दौरान डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और सशस्त्र कमांडो की तैनाती के साथ शादी को एक किले में तबदिल हो गया।

शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की कुख्याति और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी घटना को रोकने के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई। ​​काला जठेड़ी के उपर 7 लाख रुपये का इनाम भी है। दिल्ली की एक अदालत से ​​काला जठेड़ी को शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल दी। अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर ​​काला जठेड़ी और हिस्ट्री शीटर अनुराधा पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुराधा, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है, तलाकशुदा है। 2006 में अनुराधा की मुलाकात सीकर के शेखावाटी कॉलेज के लेक्चरर फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई 2007 में शादी की लेकिन 2013 में अलग हो गए थे।

काला जठेड़ी तिहाड़ जेल में सजा काट रहा

2015 में अजमेर जेल से रिहा होने के बाद, अनुराधा भी काला जठेड़ी के साथ कई अपराधों में शामिल हो गईं। जिसके बाद दोनों इंदौर भाग गए जहां उन्होंने एक जोड़े के रूप में भेष बदला। तभी दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिलहाल काला जठेड़ी तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। जबकि अनुराधा उसके माता-पिता की देखभाल करती है। काला जठेड़ी को अपनी शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली की एक अदालत ने 6 घंटे की पैरोल दी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵