back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal Case: केजरीवाल के माता-पिता से दिल्ली पुलिस आज नहीं करेगी पूछताछ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल को कथित तौर पर पीटने के मामले में दिल्ली पुलिस आज यानी 23 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने वाली थी। ये पूछताछ अब टल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय केजरीवाल के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर साझा की खबर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “कल दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।” मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इस मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी पूछताछ करने की संभावनाएं हैं।

संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल के बुज़ुर्ग माता-पिता को इस केस में घसीटना चाहती है। ये सब बीजेपी की साजिश है। बीजेपी अपनी साजिशों से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को झुकाना चाहती है।

आतिशी ने बीजेपी पर उठाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए भेजा है। मैं पीएम मोदी और बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल के 85 वर्षीय पिता जो बिना सहारे के अकेले नहीं चल सकते और अरविंद केजरीवाल की मां जो सिर्फ कुछ दिन पहले अस्पताल में लंबा वक्त गुजारने के बाद घर लौटी हैं। क्या उन्हें लगता है कि 85 साल के मरीजों ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया, क्या बीजेपी को ऐसा लगता है?

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵