back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शंकराचार्य की अवहेलना को ठहराया अनुचित

New Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शंकराचार्य की अवहेलना करना उचित नहीं है।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शंकराचार्य की अवहेलना करना उचित नहीं है। चारों शंकराचार्य सनातन धर्म के संवाहक हैं। उनकी बात पर गौर किया जाना चाहिए। दिग्विजय ने शनिवार को एक्स पर लिखा कि चारों शंकराचार्य सनातन धर्म के संवाहक और शीर्ष हैं।

यह धर्म विरुद्ध कृत्य है

दिग्विजय सिंह ने कहा, कि उनके आदेश की अवहेलना कर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना धर्म विरुद्ध कृत्य है। यह राजनीतिक प्रयोग है। कांग्रेस जन इसलिए वहां नहीं जाएंगे, क्योंकि हम हमारे सनातन गुरु और आदर्श शंकराचार्य धर्म गुरुओं की अवहेलना नहीं कर सकते हैं और न ही सनातन धर्म के सच्चे अनुयायियों की भावना पर आघात कर सकते हैं।

सनातन धर्म की सबसे सम्मानित प्रमाणित गद्दी चार शंकराचार्यों की होती है

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए सनातन धर्म की सबसे सम्मानित प्रमाणित गद्दी चार शंकराचार्यों की होती है। इनमें आज सब से वरिष्ठ व शास्त्रों के ज्ञाता पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज हैं। उनके अनुसार निर्माणाधीन मंदिरों में मूर्ति की प्रतिष्ठा कभी नहीं होती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵