back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। इन राज्यों में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।

ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे

चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे।

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होंगे

सिक्किम विधानसभा के लिए भी एक ही चरण में सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च और वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होंगे

आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों पर चुनाव के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा और 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव होंगे। ये चुनाव भी आम चुनावों के साथ होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके साथ पूरा चुनाव सात चरणों में होगा। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में सभी राजनीतिक दलों के लिए चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह नियम चुनाव प्रक्रिया तक जारी रहेंगे। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कई चीजों पर पाबंदी लग गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: शादी से पहले ही कह दिया था…एक दिन CM बनूंगा”, 30 साल बाद सच हुआ सपना; जानिए हिमंता बिस्वा सरमा का ये...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 30 साल...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵