back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Logistic Performance: PM मोदी के नेतृत्व में वैश्विक चुनौतियों के बीच सबसे तेजी से बढ़ रही इकोनॉमी: पीयूष गोयल

New Delhi: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता (लीड्स) 2023’ रिपोर्ट जारी करते हुए यह बात कही।

देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव

गोयल ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि पिछला दशक परिवर्तनकारी रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के नीतिगत बदलावों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। गोयल ने कहा कि 2047 तक भारत को 3.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक के 10 गुना वृद्धि तक ले जाने के हमारे प्रयास में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र आधारशिला होगा।

लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट 2023

लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट 2023 में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और गुजरात समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इस सूची में तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड को शामिल किया गया है। वहीं, आकांक्षी श्रेणी में स्थान पाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा जारी पांचवीं ‘लीड्स’ 2023 रिपोर्ट

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा जारी पांचवीं ‘लीड्स’ 2023 रिपोर्ट में राज्यों को उनके लॉजिस्टिक माहौल के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। इसमें हितधारकों के सामने आने वाली प्रमुख लॉजिस्टिक संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश भी डाला गया है।

इस सूचकांक का उद्देश्य राज्यों में लॉजिस्टिक प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना है। ये सूचकांक निर्यात और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सेवाओं की दक्षता का संकेतक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में 16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे कई रास्‍ते, स्कूल और रूट होंगे प्रभावित, जाने नई ट्रैफिक व्‍यवस्‍था

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक राजधानी के कई हिस्सों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। यह...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...