back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति को करंट से बचाने की कोशिश में पत्नी की भी मौत

शाहजहांपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। शाहजहांपुर में घर के पास हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। ये घटना शाहजहांपुर जिले के मिजार्पुर थाना क्षेत्र के सिंघापुर गांव की है। 42 वर्षीय सीमांत किसान दंगल सिंह अपने घर की छत पर काम कर रहे थे, जब वह गलती से ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गए और उन्हें तुरंत करंट लग गया। पति की चीख-पुकार सुनकर उसकी 38 वर्षीय पत्नी जशोदा देवी दौड़कर ऊपर गई और उसे बचाने की कोशिश की। वह भी जल गई। दंपति को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया और इलाज के दौरान यशोदा ने भी दम तोड़ दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उस पंक्ति में घरों के निर्माण से पहले बिजली की लाइनें बिछाई गईं। इन मकानों का निर्माण बिना उचित स्वीकृति के किया गया था। मिजार्पुर थाने के एसएचओ मनबहादुर सिंह ने कहा कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दंपति के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं लेकिन परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...