back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Riots: शरजील इमाम की जमानत पर HC ने दिए निर्देश, 17 फरवरी तक सुनवाई पूरी करे ट्रायल कोर्ट

New Delhi: दिल्ली दंगे मामले में हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो दंगों के आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 17 फरवरी तक सुनवाई पूरी करे।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो दिल्ली दंगा मामले के आरोपित शरजील इमाम की वैधानिक जमानत याचिका पर 17 फरवरी तक सुनवाई पूरी करे। जस्टिस सुरेश कैत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। दिल्ली दंगों में शरजील इमाम पर लोगों को भड़काने और दंगों को फैलाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के दौरान सोशल मीडिया पर उनके ऊपर मुश्लिम पक्षों को दंगों को उकसाने और इसका मास्टरमाइंड बताया गया है।

हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को दिया निर्देश

सुनवाई के दौरान शरजील इमाम की ओर से पेश वकील तालिब मुस्तफा ने कहा कि कड़कड़डूमा कोर्ट ने 22 जनवरी को हुई सुनवाई में इस याचिका पर 7 फरवरी को सुनवाई करने का आदेश दिया था। उन्होंने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का दिशानिर्देश जारी करने की मांग की। उसके बाद हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वो 7 फरवरी को सुनवाई के बाद 10 दिनों के अंदर 17 फरवरी तक वैधानिक जमानत याचिका पर फैसला सुनाएं।

शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट का किया था रुख

शरजील इमाम की वैधानिक जमानत याचिका पर पहले कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल जज अमिताभ रावत सुनवाई कर रहे थे। उनके ट्रांसफर होने के बाद में जज समीर बाजपेई ने इस मामले पर नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

शरजील इमाम के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत दाखिल चार्जशीट में कहा है कि शरजील इमाम नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाने के लिए बेताब था और ऐसा करने की जी तोड़ कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 153ए, 153बी और 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵