back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wrestler Protest: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 6 जनवरी को होगी सुनवाई

New Delhi: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला टाल दिया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला टाल दिया है। पहले से इस मामले की सुनवाई करने वाले एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल का ट्रांसफर होने के बाद इस मामले की सुनवाई अब नई जज प्रियंका राजपूत करेंगी। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह भी कोर्ट में हुए पेश

दिल्ली पुलिस ने 6 दिसंबर को आरोप तय करने के मामले में लिखित दलीलें पेश की थी। सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह भी कोर्ट में पेश हुआ। 28 नवंबर को महिला पहलवानों की ओर से लिखित दलीलें दाखिल की गई थी। इस मामले में 22 नवंबर को बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर की ओर से लिखित दलीलें दाखिल की गई थीं।

विदेश में हुई घटना का क्षेत्राधिकार इस अदालत के पास नहीं

पहले की सुनवाई के दौरान बृजभूषण के वकील राजीव मोहन ने कहा था कि विदेश में हुई घटना का क्षेत्राधिकार इस अदालत के पास नहीं है। शिकायतकर्ता की ओर से टोक्यो, मंगोलिया, बुल्गारिया, जकार्ता, कजाकिस्तान और तुर्की आदि में हुई घटना का क्षेत्राधिकार इस अदालत के पास नहीं है।

ऐसे में मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अथॉरिटी से इजाजत लेनी होती है। इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा था कि यौन शोषण लगातार होने वाला अपराध है, क्योंकि वह किसी एक जगह नहीं रुका और आरोपित को जब भी मौका मिला, उसने उनका यौन शोषण किया।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चार्जशीट दाखिल

कोर्ट ने 20 जुलाई को बृजभूषण शरण सिंह और उसके सहयोगी विनोद तोमर को जमानत दी थी। इससे पहले 7 जुलाई को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 15 जून को दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354डी, 354ए और 506 (1) के तहत आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 बालिग महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चार्जशीट दाखिल की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बृजभूषण शरण सिंह बदलेंगे लोकसभा सीट! 2029 में कैसरगंज नहीं यहां से लड़ने के दिए संकेत, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर बड़ा बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...