back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के मंत्री के ओएसडी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

पटना, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार सुबह कई जिलों में राज्य के खान एवं भूविज्ञान मंत्री जनक राम के ओएसडी और उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पटना, कटिहार और अररिया जिलों में आवासों और कार्यालयों में छापेमारी जारी है। यूनिट ने 25 नवंबर को जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार, उनके भाई धनंजय कुमार और उनकी प्रेमिका रत्ना चटर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1बी), 13(2) और 12 और आईपीसी की धारा 120बी के तहत पटना विजिलेंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसवीयू के एडीजीपी नय्यर हसनैन खान के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, गुरुवार को विशेष सतर्कता न्यायालय, पटना द्वारा उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था। विजिलेंस टीम ने दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के कई दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा, अधिकारियों ने अररिया जिले के रत्ना चटर्जी के घर से 15 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जनक राम के निजी सचिव बबलू कुमार आर्य को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵