back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC का जूनूनः 12 अटेम्प्ट, 7 मेन्स और 5 इंटरव्यू के बाद भी नहीं हुआ बेड़ा पार, लेकिन नहीं मानी अभी हार

अक्सर लोग UPSC के दो से चार अटेम्प्ट देने के बाद अपनी हार मान लेते है। लेकिन अभी भी जिंदा है उस शख्स का हौसला जिसने हार ना मानने की जिद पकड़ ली है। 12 अटेम्प्ट दे चुका है यह शख्स।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपीएससी की अनगिनत सफलता की कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होंगी। यह कहानियां उन लोगों की होती हैं, जो परीक्षा क्लियर कर आईएएस बन जाते हैं. लेकिन आपको उन लोगों की कहानियां भी जाननी चाहिए, जो कई प्रयासों के बाद भी कुछ ही अंतर से सेलेक्शन से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अपना हौसला नहीं खोते और फिर से तैयारियों में लग जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 12 अटेम्प्ट दे चुके हैं।

किसने दिए 12 अटेम्प्ट

ये शख्स हैं कुणाल आर विरुलकर (Kunal R Virulkar), जोकि महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कुणाल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते रहते हैं। वह अब तक 12 बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए बताया कि 2023 में उन्होंने 12वां अटेम्प्ट दिया।

सेलेक्शन के पहुंचे करीब

कुणाल कई बार सेलेक्शन के करीब पहुंचे, लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और कुछ ही फासले से वह सिविल सर्विस अधिकारी बनते-बनते रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इससे पहले 7 बार मेन्स परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। वहीं 5 बार वह इंटरव्यू राउंड तक भी पहुंचे है। लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बार वह 12वीं बार मेन्स में शामिल हुए।

काम के साथ कर रहे हैं तैयारी

कुणाल अपनी पोस्ट में बताते हैं कि अब वह फुल टाइम अभ्यर्थी नहीं हैं, बल्कि काम के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लोग उनके धैर्य और हौसले की तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल 9 से 10 लाख लोग परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन तकरीबन 900 लोग ही परीक्षा क्लियर कर अधिकारी बन पाते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Govt. Exam Prepration Tips: SSC-UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो इस बिंदुओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवाओं का होता है। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार SSC, UPSC और...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵