back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land For Job Scam: लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 2 लोगों को कोर्ट से मिली नियमित जमानत

New Delhi: ईडी के लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी समेत 4 लोगों को आज राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लैंड फॉर जॉब केस में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत प्रदान कर दी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने सभी को 1-1 लाख रुपये के बॉन्ड पर नियमित जमानत देने का आदेश दिया।

कोर्ट ने नियमित जमानत देने का दिया आदेश

स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा कि ईडी ने जांच के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया। इसलिए उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करने की कोई वजह नजर नहीं आती। हालांकि ईडी ने इनकी नियमित जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि अगर इन्हें जमानत दी जाती है तो अपराध की गंभीरता को देखते हुए शर्त भी लगाई जाए। ईडी की इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने चारों को नियमित जमानत देने का आदेश दिया।

ईडी और सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज किया मामला

आज सुनवाई के दौरान राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी कोर्ट में पेश हुए। इस केस में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने इस केस में गिरफ्तार अमित कात्याल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। यह चार्जशीट 9 जनवरी को दाखिल की गई थी। लैंड फॉर जॉब केस में ईडी से पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई का केस भी राऊज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा है।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार के अलावा इन लोगों पर मुकदमा दर्ज

सीबीआई के केस में कोर्ट ने 4 अक्टूबर, 2023 को तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। 7 अक्टूबर, 2022 को सीबीआई ने लालू , राबड़ी और मीसा समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार भी किया था। भोला यादव, पूर्व रेलमंत्री लालू के ओएसडी रह चुके हैं। यह केस रेल मंत्रालय से ही संबंधित है। भोला 2015 के विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर से विधायक चुने गए थे। सीबीआई ने इस संबंध में लालू के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापा मारा था। सीबीआई ने लालू, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापा मारा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार विधानसभा में जुबानी जंग: जेडीयू ने लालू-राबड़ी के जंगलराज पर साधा निशाना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के बजट सत्र 2026 के दौरान सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नीतीश कुमार...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵