back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : सरकार, संगठन का फीडबैक लेकर सत्ता बरकार रखने का मंत्र दे गए संतोष

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीते 31 मई को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने लखनऊ पहुंचकर योगी सरकार और संगठन के पदाधिकारियों के काम-काज की समीक्षा की और आगामी चुनाव में सत्ता सत्ता अपने पाले में रखने का मूलमंत्र समझाया। पहले दिन भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह ने दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा समेत तमाम मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और लखनऊ क्षेत्र के विधायकों और सांसद मिलकर फीडबैक लिया है। इस दौरान कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी लेकर सरकार और संगठन के काम-काज और आपसी समन्वय जैसे तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ प्रवास के आखिरी दिन मीडिया व आइटी सेल के पदधिकारियों से मुखातिब हुए इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सवाल-जवाब भी किया। बैठक के दौरान उनका जोर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों और अच्छे कार्यों व संगठन के सेवा कार्यों की जानकारी सुलभता से पहुंचाने पर रहा। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विभाग सरकार व संगठन की इमेज बिल्डिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं। आपसी सामंजस्य व समन्वय से इसे और भी बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस संबंध में फीडबैक भी लिया, साथ ही और सृजनात्मक ढंग से आमजन को नीतियों के प्रति आकर्षित करने के संबंध में नए सुझावों पर भी अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष की नकारात्मक टिप्पणियां बढ़ेंगी। उनकी ओर से सरकार की मनगढ़ंत तीखी अलोचना की जाएगी, इनका तर्क के साथ उचित जवाब भी दिया जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, हीरो वाजपेयी, मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे समेत अनेक लोग मौजूद रहे। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵