back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवी मुंबई के एपीएसमी स्थित कमोडिटी एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी भीषण आग

-बिल्डिंग में यूनियन बैंक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय मुंबई, 17 अप्रैल (हि.स.)। नवी मुंबई के एपीएसमी माथाडी भवन के पास स्थित कमोडिटी एक्सचेंज बिल्डिंग में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई हैं। आग को कंट्रोल करने के लिए अग्निशमन दल की पांच गाड़ी जुटी हैं । जानकारी अनुसार शनिवार शाम साढ़े सात बजे के करीब कमोडिटी एक्सचेंज बिल्डिंग के सातवे मंजिल पर आग लगने की सूचना अग्निशमन दल को मिली ।जिसके बाद वाशी ,कोपरखैरने और आस पास की अग्निशमन दल आग को बुझाने में जुट गए ।आग इतना भीषण है कि उसे बुझाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं ।इस बिल्डिंग यूनियन बैंक के साथ ही कई सारे कार्यालय हैं। इसके लिए इस आग को जल्दी से काबू करने की कोशिश अग्निशमन दल द्वारा की जा रही हैं खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य तेज गति से शुरू था ।लेकिन आग किस कारणों से लगी है ।इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नही मिली हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Price Crash: MCX पर टूटे सोने के दाम, महानगरों में आज कितनी है सोने की कीमत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सप्ताह की शुरुआत सोमवार को सोने और चांदी के निवेशकों के लिए निराशाजनक रही। वायदा बाजार (MCX) और ग्लोबल मार्केट दोनों...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵