back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: दिल्ली की 4 सीटों पर BJP ने चला नया दांव, चांदनी चौक से नई दिल्ली तक ये है नए उम्मीदवार

New Delhi: दिल्ली की 5 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चांदनी चौक और नई दिल्ली से नए उम्मीदवारों को उतारा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। BJP ने आज दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कांफ्रैंस में लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 5 सीटों का ऐलान किया है। इस बार BJP ने नया दांव पेश करके सभी को चौंका दिया है। खासतौर पर चांदनी चौक और नई दिल्ली से नए उम्मीदवार उतारकर BJP ने साबित कर दिया है कि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को मिला टिकट

आगामी लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन की वापसी के कगार लगाए जा रहे थे। लेकिन BJP ने आज इस भ्रम को तोड़ दिया। डॉ हर्षवर्धन की जगह अब प्रवीण खंडेलवाल को टिकट मिला है। प्रवीण खंडेलवाल दिल्ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। कोरोनाकाल के समय से ही डॉ हर्षवर्धन और पार्टी में तनाव देखने को मिला है। सूत्रों के अनुसार, डॉ हर्षवर्धन ने कैमरे के सामने आकर अबतक पार्टी के साथ चल रही समस्याओं पर कोई बयान नहीं दिया है।

नई दिल्ली से बासुरी स्वराज को मिला टिकट

नई दिल्ली की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी को इस बार नई दिल्ली से वापसी का टिकट नहीं मिला। मीनाक्षी लेखी आए दिन अपने बेबाक बयानों से जानी जाती हैं। पार्टी ने उनकी जगह BJP की दिग्गज नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बासुरी स्वराज को टिकट दे दिया है। बासुरी स्वराज ने अपने दिल्ली आवास में इस बात की खुशी जाहिर की और पार्टी के फैसले का स्वागत किया।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी ने की वापसी

राजधानी दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी ने एक बार फिर वापसी की है। मनोज तिवारी को BJP का स्टार प्रचारक कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता से BJP को हमेशा फायदा मिला है। राजनीति से पहले वे भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़े गायक थे।

वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत को मिला टिकट

पश्चिम दिल्ली से इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट कमलजीत सहरावत को मिला है। दिल्ली में BJP ने दो महिला उम्मीदवारों को उतारा है जिसमें नई दिल्ली से बासुरी स्वराज भी शामिल हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी की वापसी

राजधानी दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के पूर्व विधायक और दक्षिण दिल्ली से BJP के तत्कालीन सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी फिर वापसी की है। रामवीर सिंह बिधूड़ी को दक्षिण दिल्ली में कमल खिलाने का एक बार फिर अवसर मिला है।

इसी के साथ पूर्वी दिल्ली के तत्कालीन सांसद गौतम गंभीर की राजनीति छोड़ने के ऐलान से BJP को झटका लगा है। इसी कारण पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵