back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: कंगना रनौत के बाद, हेमा मालिनी पर कांग्रेस का आपत्तिजनक बयान, कहा- चाटने के लिए…

New Delhi: रणदीप सूरजेवाला के आपत्तिजनक बयान पर हेमा मालिनी ने पलटवार किया और कहा कि "उनका काम है कहना। विपक्ष हैं तो मेरे लिए अच्छा तो बोलेंगे नहीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के विवादित बयान के बाद अब कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला ने हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। कांग्रेस और BJP में इस पर घमासान बढ़ गया है। आज हेमा मालिनी मथुरा पहुंची और पूजा-अर्चना के बाद लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन भरा।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस सांसद रणदीप सूरजेवाला ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के एक गांव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “MP/MLA क्यों बनाते हैं? जिससे वो हमारी आवाज को उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते होंगे?” रणदीप सूरजेवाला के बयान के बाद BJP ने कांग्रेस को महिला विरोधी कहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

रणदीप सूरजेवाला ने दिया जवाब

रणदीप सूरजेवाला ने “X” पर हेमा मालिनी पर प्रतिक्रिया की सफाई देते हुए लिखा- भाजपा की IT Cell को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फ़र्ज़ी-झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हर रोज़ मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके। पूरा वीडियो सुनिए- मैंने कहा- “हम तो हेमा मालिनी जी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वो धर्मेंद्र जी से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी।”

हेमा मालिनी ने रणदीप सूरजेवाला पर किया पलटवार

न्यूज 24 के अनुसार, रणदीप सूरजेवाला के आपत्तिजनक बयान पर हेमा मालिनी ने पलटवार किया और कहा कि “उनका काम है कहना। विपक्ष हैं तो मेरे लिए अच्छा तो बोलेंगे नहीं। उन्हें बोलने दीजिए। जनता मेरे साथ है और मुझे उनके बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विपक्ष का काम बयानबाजी करना ही है।”

कंगना रनौत ने कांग्रेस को घेरा

रणदीप सूरजेवाला के आपत्तिजनक बयान पर कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा- “बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है। महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन- ब-दिन पतन कर रहे हैं।”

कांग्रेस और BJP में बढ़ रहा विवाद

कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले में अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी ने कंगना रनौत पर सुप्रिया श्रीनेत द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सुप्रिया श्रीनेत ने अपने बयान पर मांफी मांगी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵