back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hema Malini ने फिर लूटा धर्मेंद्र का दिल, ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया… सुनते ही ‘हीमैन’ का हुआ ऐसा हाल

Hema Malini 75th Birthday Celebration: बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस रेखा, ईशा देओल, जया बच्चन, सलमान खान, विद्या बालन, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं।

हेमा ने डांस-गाना गाया

बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है। इसमें ड्रीमगर्ल को पति धर्मेंद्र (Dharmendra) और बेटी ईशा और अहाना देओल (Esha Deol Ahana Deol) के साथ केक काटती दिख रहीं हैं। उन्होंने इस मौके पर स्टेज पर डांस किया। और गाना गया। इसे देख उनके पति तालियां बजाने लगे। उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

गुलाबी साड़ी, मैचिंग ब्लाउज में आई नजर

पार्टी में हेमा गुलाबी साड़ी, मैचिंग ब्लाउज और हील्स पहने नजर आईं। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। धर्मेंद्र ब्लैक सूट में डैशिंग दिख रहे थे। पैपराजी द्वारा शेयर वीडियो में बेटी अहाना और ईशा देओल के अलावा सुपरस्टार के दामाद और नाती भी दिखे।

फैंस बोले-हेमा की ब्यूटी एवरग्रीन

हेमा का वीडियो देखकर फैंस बोले-उनकी ब्यूटी एवरग्रीन है। वीडियो में हैप्पी बर्थडे और हार्ट इमोजी की बहार लगी है। एक्ट्रेस हेमा ने सुपरस्टार धर्मेंद्र से 1980 में शादी की थी। इनसे बेटियां-ईशा और अहाना देओल हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...