back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, प्लैटफॉर्म का एक हिस्सा सड़क पर गिरा, 3-4 लोग हुए घायल

Delhi Metro News: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म के साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के गोकुलपुरी में पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म के साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान यहां पर ट्रैफिक चालू था। मेट्रो स्टेशन के नीचे आने-जाने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।

पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद

फिलहाल में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रहीं है। मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला जा रहा रहा है। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस घायलों की पहचान कर रहीं है और उनसे जुड़ी जानकारी जुटा रही है। घटना के तुरंत बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद है।

हादसे के बाद पिंक लाइन मेट्रो बाधित

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है। वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पिंक रूट मेट्रो के नए रूट में से एक है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है और जेसीबी मलबे को हटा रही है। हादसे के बाद डीएमआरसी ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के संचालन को रोक दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...