back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक पर मनोज तिवारी बोले- जांच में अड़ंगा डाल रहा है विपक्ष

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की गंभीरता से जांच हो रही है लेकिन विपक्ष जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

नई दिल्ली, हि.स.। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की गंभीरता से जांच हो रही है लेकिन विपक्ष जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

विपक्ष जान-बूझकर मामले की जांच को बाधित कर रही

तिवारी ने आज संसद भवन परिसर में ”हिन्दुस्थान समाचार” से बातचीत करते हुए कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में से ललित झा नाम के व्यक्ति का तृणमूल कांग्रेस से संबंध और नीलम नाम की लड़की का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। इसलिए विपक्ष जान-बूझकर मामले की जांच को बाधित कर रही है। तिवारी ने आशंका जताई है कि इस मामले में विपक्ष के कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। आने वाले दिनों में जांच के बाद सारी बात सामने आ जाएगी।

संसद की सुरक्षा का जिम्मा लोकसभा का होता है

तिवारी ने कहा कि विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री शाह मामले पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा का जिम्मा लोकसभा का होता है। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब का कोई औचित्य नहीं है।
तिवारी ने कहा कि जिन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई है, सरकार उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। मामले पर जांच जारी है। जिन्होंने इन लोगों को सह दी है, उन्हें भी छोड़ा नहीं जाएगा।

संसद में हुआ था हंगामा

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। युवक अपने जूते में स्प्रे छिपाकर लाए थे। जिसे उन्होंने सदन में स्प्रे कर दिया और सदन में पीला धुआं फैल गया था।
संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर विपक्ष ने कल संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और सदन नहीं चलने दिया। उसके बाद लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक सांसद को सदन से निलंबित कर दिया गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵