back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, जल्द नई सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

PM Modi Resign: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM पद से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र मोदी के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति ने उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है। अब भाजपा अपने साथियों के साथ नई सरकार का गठन करेंगी। चुकी चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है जिसके बाद यह तो तय है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से मिली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की जानकारी राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर दी गई। इस दौरन राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

चुनाव में NDA के पास है बहुमत

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद एनडीए गठबंधन को कुल 293 सीटों पर जीत मिली है। जबकि इस चुनाव में बहुंत का आंकड़ा 272 है। इस चुनाव में जनता ने किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। लेकिन 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी तो बनी हुई है। हालांकि, जनता के इस जनादेश में एनडीए गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा मिला हुआ है। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा भी कर दिया है। गठबंधन के सदस्य जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू समेत कई अन्य दलों ने साफ तौर पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...