back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पनवेल-गोरखपुर, छपरा के बीच मध्य रेल की आरक्षित विशेष ट्रेनें

मुंबई, 02 जून, (हि. स.)। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पनवेल-गोरखपुर और पनवेल-छपरा के बीच विशेष शुल्क पर पूरी तरह से आरक्षित समय स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। पनवेल – गोरखपुर-पनवेल विशेष (14 ट्रिप) : 05064 विशेष गाड़ी पनवेल से दिनांक 7.6.2021, 11.6.2021, 14.6.2021, 18.6.2021, 21.6.2021, 25.6.2021 एवं 28.6.22021 (7 ट्रिप) को 14.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 05063 स्पेशल गाड़ी गोरखपुर से दिनांक 6.6.2021, 10.6.2021, 13.6.2021, 17.6.2021, 20.6.2021, 24.6.2021 और 27.6.2021 (7 ट्रिप) को 08.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.40 बजे पनवेल पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में दो 3 एसी, 8 स्लीपर और 12 सेकेंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। पनवेल-छपरा-पनवेल सुपरफास्ट स्पेशल (6 ट्रिप) : 05194 स्पेशल गाड़ी पनवेल से दिनांक 13.6.2021, 20.6.2021, 27.6.2021 (3 ट्रिप) को 23.40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05.30 बजे छपरा पहुंचेगी इसी प्रकार 05193 स्पेशल गाड़ी छपरा से दिनांक 12.6.2021, 19.6.2021, 26.5.2021 (3 ट्रिप) को 15.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 22.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज जं, वाराणसी, गाजीपुर सिटी व बलिया स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में दो 3 एसी, 8 स्लीपर और 12 सेकेंड क्लास सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 05064 और 05194 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 3.6.2021 को शुरू होगी। इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी एवं हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...