back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब, बेचना चाहता है एटम बम, लेकिन नहीं मिल रहा खरीदार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के पास बम वाले बयान पर दिया जवाब। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर की बात।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान पर खूब चर्चा हो रही है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि ‘पाकिस्तान के पास एटम बम है‘. अब इस पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के नाम पर जनता को डरा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की माली हालत खराब चल रही है, वो अपने एटम बम बेचना चाहता है पर उसकी क्वालिटी इतनी खराब है कि कोई उसे खरीद नहीं रहा है।ि

मणिशंकर अय्यर का वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर करने की बात कह रहे है। साथ ही वह यह भी कहते हुए नजर आ रहे है कि भारत को अपनी सैन्य क्षमता पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसलामाबाद नई दिल्ली पर परमाणु हमला बोल सकता है।

पाकिस्तान के बम की गुणवत्ता है खराब-पीएम

ओड़िशा के कंधमाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस एक बार फिर देशवासियों को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है, “संभाल के चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है”। पीएम मोदी ने कहा,”कांग्रेस पाकिस्तान के पास बम होने की बात करती है, लेकिन इतना खस्ताहाल है कि उसके समझ के बाहर है कि बम को कैसे रखे। वह अपने बम के लिए खरीदार की तलाश में है लेकिन खराब गुणवत्ता की वजह से कोई उन्हें खरीदना ही नहीं चाहता है”।

क्या बोला है मणिशंकर अय्यर ने

एक इंटरव्यू के दौरान अय्यर ने कहा कि सरकार इसलामाबाद से कड़े शब्दों में बात कर सकती है, लेकिन सरकार को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि बेशक पाकिस्तान की तरह परमाणु हथियार हमारे देश के पास भी है। लेकिन अगर लहौर में कोई परमाणु बम गिरा दिया जाता है तो उसकी रेडिएशन को अमृतसर तक पहुंचने में केवल 8 सेकंड का समय लगेगा। दूसरे शब्दों में कहे तो पाकिस्तान पर किए गए हमले का नुकसान अपने ही देशवासियों को उठाना पड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...