back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Visit: PM मोदी आज हरियाणा दौरे पर, रेवाड़ी में एम्स और मेट्रो की रखेंगे आधारशिला, देश को देंगे कई सौगात

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रेवाड़ी हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य, रेल, शहरी परिवहन और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे और ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित ‘अनुभव केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे।

रैपिड मेट्रो रेल की क्रांति

ग्रुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे को विस्तार देगी। 8.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण -5 से जोड़ेगी और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जोड़ देगी।

श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षा पर होगा फोकस

अनुभव केन्द्र ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र विशिष्ट अनुभव प्रदान करने वाला संग्रहालय है, जिसे लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 1 लाख वर्ग फुट से अधिक इनडोर जगह शामिल है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा।

रेलवे की इस परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें रेवाडी-काठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर); काठूवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किमी) का दोहरीकरण; भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किमी) का दोहरीकरण और मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (31.50 किमी) का दोहरीकरण शामिल है। प्रधानमंत्री रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵