back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! रायगढ़ से चलने वाली तीन ट्रेनें इस रुट पर 23-25 जनवरी तक रहेंगी रद्द

Raigarh: रायगढ़ से तीन पैसेंजर ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द हो गई हैं। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रायगढ़, हि.स.। रायगढ़ से पैसेंजर ट्रेन से रोजाना सफर करने वालों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशन के मध्य स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। साथ ही रायगढ़ से बिलासपुर चलने वाली मेमू स्पेशल तीन दिनों के लिए रद्द की जा रही है।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1- 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

2- 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

3- 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

दिनांक 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

26 जनवरी से शुरु हो जाएगी सेवा

दिनांक 23 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा और इस रास्ते से चलने वाली ट्रेनों से सफर को टालना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी से रेलवे लाइन खुल जाएगी। यात्री 26 जनवरी से फिर से इस रास्ते से सफर कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵