back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: हनीट्रैप व हत्या के मामले में एक महिला गिरफ्तार

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 14 मार्च (आईएएनएस)। बिजनौर पुलिस ने एक 38 वर्षीय महिला को कथित तौर पर एक व्यापारी को हनी-ट्रैप में फंसाने, उसकी व उसकी पत्नी की हत्या कर उनके शव को घर में दफनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ के कृष्णा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय राजेश अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली विधवा रोमा देवी से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसकी तीन दुकानों और एक घर पर नजर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रवाल 28 फरवरी को अपनी पत्नी बबीता के साथ अचानक गायब हो गए थे। इस घटना के बाद गाजियाबाद निवासी बबीता के भाई मनोज कुमार राणा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच से पता चला कि रोमा का अग्रवाल के साथ विवाहेतर संबंध था और वह संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी क्योंकि दंपति के कोई बच्चा नहीं था। उसने अपने 19 वर्षीय बेटे तुषार सिंह, प्रेमी मुकेश सिंह और उसके भाई धीरज सिंह के साथ मिलकर व्यवसायी और उसकी पत्नी को उनके घर में मार डाला। इसके बाद में उनके शवों को हमीदपुर स्थित रोमा के घर के पीछे दफना दिया गया। पुलिस अधीक्षक (बिजनौर) धर्मवीर सिंह ने कहा, बबीता एक सैलून चलाती है। रोमा देवी वहां काम करती थी और वह रोजाना उनके घर पर जाया करती थी। इसलिए, वह हमारी मुख्य संदिग्ध बन गई। पूछताछ के दौरान, उसने अपराध कबूल कर लिया। हमने एक कार, मोटरबाइक, मोबाइल फोन और हत्या का हथियार बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵